Header Ads

पिछले 24 घंटे में 29 हजार 917 मरीज बढ़े, यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा; देश में अब तक 9.37 लाख केस

देश में संक्रमितों की संख्या 9 लाख 37 हजार 487 हो गई है। अब तक 5 लाख 93 हजार 80 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 लाख 19 हजार 703 लोगों का इलाज चल रहा है। 24 हजार 315 लोगों की जान जा चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

मंगलवार को देश में 29 हजार 917 मरीज बढ़े। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पहले 13 जुलाई को सबसे ज्यादा 28 हजार 178 केस सामने आए थे। उधर, दिल्ली में हालात बेहतर होते जा रहे हैं। एक महीने में दिल्ली में ठीक होने वाले मरीज 44% बढ़ गए हैं।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:
राज्य में मंगलवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 798 संक्रमित मिले। एक जुलाई को जहां 268 संक्रमित मिले थे। अब यह संख्या करीब तिगुनी हो गई है। भोपाल में भी हालात ठीक नहीं हैं। अब यहांंकुल संक्रमितों की संख्या 3693 हो गई है। यानी पहले दो हजार मरीज 80 दिन में मिले तो इसके बाद के दो हजार महज 35 दिन में बढ़ गए।
उधर, सरकार ने अगले एक महीने में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम और त्योहारों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी। इसमें मूर्ति-झांकी की स्थापना के साथ धार्मिक जुलूस और रैली पर रोक लगा दी है।

महाराष्ट्र:मुंबई में मंगलवार को954मामले दर्ज किए गए। इसके साथसक्रिय मामलों की संख्या 22 हजार 828 हो गई। मुंबई में पिछले 48 घंटों में 70 से अधिक मरीजों की जान जाने के साथ मरने वालों का आंकड़ा 5402 पर पहुंच गया है।

उत्तरप्रदेश:राज्य मेंसबसे अधिक 1591 कोरोना एक्टिव मरीज राजधानी लखनऊ में हैं।नंबर दो पर गाजियाबाद है। यहां1295 एक्टिव मरीज हैं। नोएडा851 मरीज के साथतीसरे नंबर पर है।कानपुर नगर में 687, झांसी में 496, मेरठ में 474, वाराणसी में 451 एक्टिव मरीज हैं।

राजस्थान: राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार को पार कर गया है। जयपुर और जोधपुर में कुल मरीजों की संख्या 4 हजार से ज्यादा हो गई है।जयपुर में 4002 तो जोधपुर में 4052 रोगी हो चुके हैं। जोधपुर में मंगलवार को सबसे अधिक 128 नए केस आए। राजसमंद मेंदो,अजमेर, अलवर, जयपुर में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।जबकि एक दूसरे राज्य का था।

बिहार: राज्य मेंमंगलवार को 1432 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 18853 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में दो चिकित्सकों की कोरोना से मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह पटना एम्स अस्पताल में व‍िगत कई द‍िनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे कोरोना संक्रमित वर‍िष्‍ठ ईएनटी सर्जन डॉक्टर एनके स‍िह की मौत हो गई। वहीं, गया के भी एक चिकित्सक की कोरोना से मौत हो गई है। सोमवार को भोजपुर के एक अधिवक्ता समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, गया में आज एक साथ छह लोगों की मौत हो गई जिसमें एक कोरोना संक्रमित और पांच संदिग्ध मरीज थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो दिल्ली के एलएनजेपी हॉस्पिटल की है। यहां मंगलवार को स्वाब सैंपल लिए गए। उधर, राजधानी में 21 हजार से ज्यादा टेस्ट हुए। वहीं, 1606 मामले सामने आए और 35 मरीजों की मौत हुई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cy1a2I
Indian Hotel Center. Blogger द्वारा संचालित.