Header Ads

Surya Grahan 21 June 2020


रविवार 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा।  जानिए किन बातों का रखना है ख़ास ख्याल। 
असाढ़ कृष्ण अमावस्या रविवार २१ जून को सूर्य ग्रहण लगेगा जो की भारत में भी दिखाई देगा। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रहण सुबह १० बजकर २७ मिनट से प्रारम्भ होगा और १२ बजकर १२ मिनट पर मध्य में और १ बजकर ५९ मिनट पर सूर्य ग्रहण ख़त्म हो जायेगा। सूर्य ग्रहण से १२ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जायेगा यानी शनिवार की रात्रि १० बजकर २१ मिनट से शुरू हो जायेगा। 

क्या होता है सूर्य ग्रहण 
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के मध्य से होकर गुजरता है तथा पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से ढका हुआ नज़र आता है। ऐसा होने पर चन्द्रमा के बीच में आने के कारन सूर्य की पूरी या आंशिक रौशनी पृथ्वी तक नहीं पहुँच पति और पृथ्वी पर हल्का अँधेरा हो जाता है।  

क्या होता है सूतक काल 
सूतक काल का समय किसी भी कार्य के लिए अशुभ मन जाता है। जैसा की हमने पहले बताया की २१ जून २०२० के सूर्य ग्रहण से १२ घंट पहले ही सूतक लग जायेग। सूतक लग जाने के कारन ही २१ जून प्रातः मंदिर नहीं खुलेंग। केवल उज्जैन का महाकाल मंदिर और आंध्र प्रदेश का कालाहस्ती मंदिर इस दौरान खुले रहते हैं।  

सूर्य ग्रहण और धार्मिक मान्यता 
सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किये जाते और भोजन करना, मल मूत्र त्याग करना, सम्भोग एवं मैथुन आदि करना शास्त्रों के अनुसार वर्जित है।   

Indian Hotel Center. Blogger द्वारा संचालित.