Header Ads

Papad Ki Subji

पापड़ की सब्जी

पापड़ की सब्जी

मात्रा  - 200 ग्राम                                                                                               समय - 20 मिनट

इंग्रीडिएंट्स

  • पापड़-4 
  • दही- 1/2 कप 
  • टमाटर - 2 पीसे हुए 
  • हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई 
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस की हुई 
  • तेल - 3 बड़े चम्मच 
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच कटा हुआ 
  • कसूरी मेथी- 1 बड़ा चम्मच 
  • जीरा - 1/2 छोटा चम्मच 
  • हींग - 1 चुटकी 
  • हल्दी पाउडर  - 1/4 छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार

बनाने की विधि  

  • पापड़ को भूनकर या तलकर एक तरफ रखें। दही में आधा कप पानी  मिलाकर फेंट लें। सब्जी बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें
  • इसमें जीरा डालकर भूनें। फिर हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और  कसूरी मेथी डालकर हल्का-सा भूनें
  • टमाटर का पेस्ट, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर लाल मिर्च  पाउडर डालें  
  • मसाले में एक कप पानी डालें और  ढककर उबाल आने तक पकाएं।  उबाल आने के साथ मसाला तेल छोड़ देगा। इसमें थोड़ा दही डालें  और उबाल आने तक पकाएं।  फिर नमक मिलाएं  
  • भुने हुए पापड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में  तोड़कर ग्रेवी में डालें। इसे ढककर दो  मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं 
  • तैयार सब्जी के ऊपर हरा धनिया डालें  
Indian Hotel Center. Blogger द्वारा संचालित.